किशोरी को गायब कर हत्या करने की शिकायत

औराई थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 16 वर्षीया किशोरी के गायब होने की सूचना थाने को दी गयी है. इस संबंध में किशोरी की मां ने थाने में पुत्री के गायब होने की शिकायत दर्ज करायी है.
औराई. थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 16 वर्षीया किशोरी के गायब होने की सूचना थाने को दी गयी है. इस संबंध में किशोरी की मां ने थाने में पुत्री के गायब होने की शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन के आधार पर छह नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया गया है कि विगत सोमवार को रात्रि 8:00 बजे शौच के लिए उनकी पुत्री बाहर निकली थी़ इसी बीच गांव के कुछ अज्ञात व छह नामजद लोगों ने उनकी पुत्री को अगवा कर लिया है और हत्या कर शव को छुपा दिया है. इस संबंध में गायब किशोरी की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रभारी थानाध्यक्ष शाजिया इकरा ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




