बिहार में अनोखी घटना, गरीबरथ ट्रेन से गायब हो गए 3 AC के 2 डिब्बे, कंफर्म टिकट के बाद भी नहीं मिली सीट

Updated at : 09 May 2024 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबरथ एक्सप्रेस

मुजफ्फरपुर-दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन के मुजफ्फरपुर में प्लेस होने के बाद कंफर्म टिकट वाले यात्री कोच ढूंढ़ते रहे, लेकिन कोच नहीं मिला और ट्रेन दिल्ली के लिए खुल गयी.

विज्ञापन

ललितांशु, मुजफ्फरपुर

Indian Railways: अगर आप आपने रिजर्वेशन के अनुसार ट्रेन में यात्रा करने पहुंचे, और ट्रेन प्लेस होने पर कोच ही गायब हो जाये. ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमें कन्फर्म बुकिंग के बावजूद थर्ड- एसी की पूरी की पूरी कोच ही गायब हो गयी. एक साथ एक नहीं बल्कि ट्रेन से 2 कोच नहीं मिलने का मामला सामने आया है. मामला गाड़ी संख्या-04043 गरीबरथ क्लोन का है. जो मुजफ्फरपुर से पुरानी दिल्ली के लिये स्पेशल के रूप में चलायी गयी. बीते 5 मई को यह स्पेशल ट्रेन को 1.45 घंटे रि-सिड्यूल किया गया. मुजफ्फरपुर जंक्शन से ट्रेन के खुलने का समय रात के 10.30 बजे था. लेकिन ट्रेन रात के 12.33 बजे मुजफ्फरपुर से खुली.

भटकते रहे गरीबरथ जी-18 व जी-17 कोच के पैसेंजर

मुजफ्फरपुर से कई यात्रियों का जी-18 कोच में रिजर्वेशन था. यात्री जब प्लेटफॉर्म पर अपने कोच को खोजने लगे तो मिला ही नहीं, कन्फर्म टिकट पर कोच ही गायब होने से धीरे-धीरे काफी संख्या में यात्री बेचैन हो गये. कुछ ही देर में यह भी मामला सामने आया कि जी-18 ही नहीं जी-17 कोच भी ट्रेन से गायब है. इस कोच के भी यात्री परेशान हो कर इधर-उधर भाग रहे है. किसी तरह यात्री बीना सीट के दूसरे बोगियों में 24 घंटे तक लोगों को यात्रा करना पड़ा. बुधवार की देर रात 1.28 बजे यह ट्रेन पुरानी दिल्ली पहुंची.

रेलवे के सोशल पेज पर यात्रियों ने की शिकायत

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई यात्रियों ने रेलवे के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर शिकायत की. जिसमें निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर से पुरानी दिल्ली के लिये चली स्पेशल ट्रेन में पीएनआर के साथ जी-18 कोच में कन्फर्म टिकट का कॉपी भी लगाया है. वहीं बताया है कि रिजर्वेशन के बाद भी ट्रेन से दो कोच गायब होने से यात्री फंसे रहे.

करीब 150 यात्रियों को बगैर सीट के जैसे-तैसे यात्रा करना पड़ा. ट्रेन में सफर के दौरान हुये परेशानी को लेकर यात्रियों ने रेलवे से पैसा रिफंड करने की मांग की है. बताया है कि एक दर्जन से अधिक यात्री परिवार के साथ थे. उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे थे, जिन्हें कोच नहीं मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

क्या बोले अधिकारी

गाड़ी संख्या- 04043 का प्राइमरी मेंटेनेंस दिल्ली से होता है. पहली रैक जो दिल्ली से आयी, उसमें तकनीकी कारणों से 2 कोच कम मुजफ्फरपुर पहुंची. इसी को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी. दो कोच कम आ रही है, इसके बारे में पहले ही सूचना भी संबंधित को दी गयी थी. साथ ही जितनी कोच आयी, उतनी ही कोच के साथ फिर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई थी.

रौशन कुमार, सीनियर डीसीएम, सोनपुर मंडल
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन