ePaper

सीएम ने बिहार में पंचायत की भूमिका को बनाया सशक्त

Updated at : 16 Apr 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम ने बिहार में पंचायत की भूमिका को बनाया सशक्त

सीएम ने बिहार में पंचायत की भूमिका को बनाया सशक्त

विज्ञापन

विधान पार्षद ने की पंचायत प्रतिनिधियों से पीएम की सभा में चलने की अपील प्रतिनिधि, गायघाट पंचायत स्थापना दिवस रैली की सफलता के लिए मैठी में प्रखंड के पंचायत जनप्रतिनिधियों की बैठक प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को बताया कि 24 अप्रैल को पंचायत स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे. पंचायत प्रतिनिधियों के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है. उसी मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे, जिन्होंने बिहार में पंचायत की भूमिका को सशक्त ही नहीं बनाया, बल्कि महिलाओं को भी 50 फीसदी आरक्षण दिया़ साथ ही एकल पद मुखिया, प्रमुख व जिला परिषद अध्यक्ष पद पर भी अति पिछड़ा व दलित समुदाय को प्रतिनिधि बनने का अवसर दिया. पंचायत की बढ़ती भूमिका की महत्ता को देखते हुए प्रधानमंत्री भी सीधे तौर पर पंचायत जनप्रतिनिधि से रूबरू होने बिहार आ रहे हैं. इस कारण हम सभी पंचायती राज जनप्रतिनिधि उनका भव्य स्वागत करने व पंचायत स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए मधुबनी चलें. मौके पर मुखिया खदेड़न सिंह, उमाशंकर सिंह, गणेश ठाकुर, अभिमन्यु सिंह, रामबली साह, रंजीत सिंह, प्रमोद यादव सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन पंसस शशांक शेखर चौहान व धन्यवाद ज्ञापन बखरी मुखिया मुकेश सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन