साहू पोखर से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक हुई सफाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Sep 2024 8:21 PM
नेहरू युवा केंद्र के तत्त्वावधान में और स्वतंत्रता सेनानी नन्नू लाल युवा मंडल की ओर से ''''स्वच्छता ही सेवा'''' के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया.
मुजफ्फरपुर. नेहरू युवा केंद्र के तत्त्वावधान में और स्वतंत्रता सेनानी नन्नू लाल युवा मंडल की ओर से ””””””””स्वच्छता ही सेवा”””””””” के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसमें साहू पोखर से गरीबस्थान मंदिर तक साफ-सफाई की गयी. स्वच्छ भारत मिशन-नया संकल्प के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य स्वभाव व संस्कार में स्वच्छता को समाहित करना है. यह अभियान महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन के 10वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सचिव चंदन, कृष्णा, राहुल दास, विधि, अभिषेक, गौतम, मो जिशान व जिया तालिब का मुख्य योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










