ePaper

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी से हाजिरी बनाकर गायब हो रहे चिकित्सक

Updated at : 23 Aug 2024 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों की ओपीडी से हाजिरी बनाकर गायब हो रहे चिकित्सक

सिविल सर्जन ने पीएचसी प्रभारी व अस्पताल प्रबंधक से रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सरकारी अस्पतालों की ओपीडी से हाजिरी बनाकर गायब होने वाले चिकित्सकों की रिपोर्ट सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने पीएचसी प्रभारी व अस्पताल प्रबंधक से मांगी है. इस रिपोर्ट के बाद ओपीडी में चिकित्सक कितने बजे आते हैं, कितने बजे तक मरीजों का इलाज करते हैं, इसका जिक्र करना है. ओपीडी में पहले और अंतिम मरीजों को कितने बजे तक देखा गया है, इसका भी ब्योरा देना है.

सीएस ने कहा कि शिकायत मिल रही है कि ओपीडी में चिकित्सक आते हैं और मरीजों की भीड़ कम होते ही वह एक घंटे में ही निकल जाते हैं. मरीजों की शिकायत को सीएस ने गंभीरता से लिया है. रिपोर्ट के आधार पर ऐसे चिकित्सकों से जवाब तलब किया जायेगा. इधर, शुक्रवार को भी ओपीडी में आने वाले चिकित्सकों का ओपीडी में निरीक्षण किया गया. इस दौरान सदर अस्पताल के ओपीडी में चिकित्सकों की उपस्थिति देखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन