Muzaffarpur : हार्ट अटैक से चौकीदार की मौत, दी गयी श्रद्धांजलि

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 16 Jul 2025 9:41 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : हार्ट अटैक से चौकीदार की मौत, दी गयी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोचहां गरहां थाना क्षेत्र के रूदहां सनाठी गांव के ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) इंदल राय की हार्ट अटैक आने से मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर एसडीपीओ-टू विनिता सिन्हा, थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर सहित जवान और ग्रामीण पुलिस संघ के सदस्य पहुंचे और फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान तिरहुत प्रमंडल के ग्रामीण चौकीदार व दफादार संघ के अध्यक्ष महेश राय, जिलाध्यक्ष लाल बाबू राय सहित अन्य ग्रामीण पुलिस ने भी शोक व्यक्त किया. वहीं मृतक चौकीदार के पुत्र हीरा कुमार ने बताया कि वे स्वस्थ थे. अचानक बेचैनी आयी और वे गिर गये. जब तक घर के लोगों ने देखा, तब तक मौत हो चुकी थी. शोक व्यक्त करने वालों में ग्रामीण पुलिस संतोष कुमार, अभिषेक कुमार, लाल बाबू राय, मो शमसुल हक, महेश राय, मेहिलाल राय, अशर्फी सहनी, दुखा राम, संतोष पासवान आदि सहित दर्जनों लोग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन