सपत्निक वैशाली पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, अशोक स्तंभ और बुद्ध स्थलों को देख बोले- किताबों में पढ़ा था, आज देखने का मौका मिला

Updated:
विज्ञापन

प्राचीन अशोक स्तंभ परिसर का भ्रमण करते मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को वैशाली के ऐतिहासिक और बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया. उन्होंने पत्नी के साथ अभिषेक पुष्करिणी, नवनिर्मित बौद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय और अशोक स्तंभ का दर्शन किया. उन्होंने कहा कि किताबों में पढ़ा इतिहास आज प्रत्यक्ष देखने का मौका मिला.

विज्ञापन

CEC Gyanesh Kumar: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार की शाम सपत्निक हेलीकॉप्टर से वैशाली पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वैशाली और सरैया प्रखंड के कोल्हुआ स्थित ऐतिहासिक एवं बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया. मुजफ्फरपुर जिले के कोल्हुआ स्थित प्राचीन अशोक स्तंभ परिसर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

विज्ञापन

पत्नी के साथ देखा वैशाली का ऐतिहासिक वैभव

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पत्नी के साथ वैशाली स्थित अभिषेक पुष्करिणी, नवनिर्मित बौद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय और भगवान बुद्ध के अस्थि कलश का दर्शन किया. इसके बाद उन्होंने राजा विशाल के गढ़ के भग्नावशेष को भी देखा.

इसके बाद उनका काफिला सरैया प्रखंड के कोल्हुआ स्थित प्राचीन अशोक स्तंभ परिसर पहुंचा. यहां उन्होंने मुख्य स्तूप, अशोक स्तंभ और कुटागारशाला का भ्रमण किया.

बोले- किताबों में वैशाली के बारे में पढ़ा था

वैशाली भ्रमण के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि उन्होंने पहले किताबों में वैशाली और भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों के बारे में पढ़ा था. अब यहां पहुंचकर इस पवित्र भूमि और इसके इतिहास से रूबरू होने का मौका मिला है.

उन्होंने भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े स्थलों और उनसे संबंधित इतिहास को देखने और जानने का अवसर मिलने की बात कही.

बुद्ध के गुरु से जुड़े आश्रम की जानकारी पर जताया आश्चर्य

मुख्य चुनाव आयुक्त को वैशाली का भ्रमण करा रहे डॉ. प्रो. रामनरेश यादव ने बताया कि कोल्हुआ के आसपास ही भगवान बुद्ध के गुरु आलार कालाम और महर्षि उदक्क के आश्रम भी स्थित हैं. इन स्थलों से जुड़ी जानकारी मिलने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने आश्चर्य व्यक्त किया.

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ भ्रमण

इस दौरान मुजफ्फरपुर के डीएम कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, वैशाली डीएम वर्षा सिंह, एसएसपी शुभांक मिश्रा, भारतीय पुरातत्व विभाग के वरीय अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन