चार बच्चों की मां की संदिग्ध हालत में मौत, 4 माह के बच्चे के सिर से उठा मां का साया, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

कैटरा के कोपी गांव में एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। मृतका चार बच्चों की मां थी, जिनमें सबसे छोटा बच्चा सिर्फ चार महीने का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Katra News: कटरा थाना क्षेत्र के कोपी गांव में 15 अगस्त को करीब 11 बजे एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी. मृतका की पहचान कोपी निवासी राजेश सहनी की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है. वह चार बच्चों की मां थी और उसका सबसे छोटा बच्चा महज चार माह का है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

घर में हुई महिला की संदिग्ध मौत

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोपी निवासी राजेश सहनी की पत्नी मीना देवी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.

इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

वर्ष 2013 में हुई थी शादी

बताया गया कि मीना देवी की शादी वर्ष 2013 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. मृतका के चार बच्चे हैं. इनमें सबसे छोटा बच्चा चार माह का बताया गया है.

महिला की अचानक मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आवेदन मिलने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू किया जायेगा.

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खाकी वर्दी देखते ही भागने की कोशिश कर रहे शराब तस्कर गिरोह को GRP ने दबोचा, तीन युवतियां समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन