जल चढ़ाने जा रहे कांवरिया गोलू की गोली मारकर हत्या, डीजे की आवाज के बीच घटना को दिया अंजाम

Updated:
विज्ञापन

बंदूक की प्रतीकात्मक तस्वीर और मृतक गोलू कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. घायल युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

पारू से मनीष तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

Muzaffarpur News: पारू थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला स्थित ब्रह्मपुरा सरकारी स्कूल के समीप जल चढ़ाने जा रहे 20 वर्षीय कांवरिया गोलू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान गोसाईं टोला निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद कांवरिया जत्थे में अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना रविवार देर रात की है.

पीछे से बाइक पर आए दो नकाबपोशों ने मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, गोलू कुमार अपने गांव के साथियों के साथ देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी गांव स्थित गंडक नदी से जलबोझी कर गरीब स्थान में जल चढ़ाने जा रहा था. जत्थे के आगे डीजे बज रहा था और दर्जनों कांवरिया पैदल नाचते-गाते चल रहे थे.

गोलू कुमार बाइक से जत्थे के पीछे धीरे-धीरे चल रहा था. इसी दौरान पीछे से देवरिया की ओर से बाइक पर सवार दो नकाबपोश पहुंचे. आरोप है कि दोनों ने पीछे से गोलू को गोली मार दी और देवरिया की ओर फरार हो गये.

गोली लगते ही गोलू घटनास्थल पर गिर पड़ा. साथ चल रहे कांवरियों ने आनन-फानन में उसे उठाकर सरैया सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डीजे की आवाज के बीच गोली मारकर फरार हुए अपराधी

घटना के बाद कांवरिया जत्थे में अफरातफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. कुछ देर बाद लोगों ने गोलू को खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा देखा.

स्थानीय लोगों के अनुसार, डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर बदमाशों ने फायरिंग की और मौके से भागने में सफल रहे.

पुलिस ने शुरू की अपराधियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजने की तैयारी की जा रही है. गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

गांव में तनाव, कांवरिया जत्थे में मची अफरातफरी

20 वर्षीय गोलू कुमार की हत्या के बाद गोसाईं टोला में तनाव का माहौल है. वहीं, घटना के बाद जलबोझी कर गरीब स्थान में जल चढ़ाने जा रहे कांवरिया जत्थे में भी दहशत फैल गयी.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.

यह भी पढे़ं:

Muzaffarpur Kanwar Yatra: गिरिराज सिंह फैंस क्लब ने लगाया कांवरिया सेवा शिविर, पूर्व सांसद अजय निषाद ने पुष्प वर्षा कर किया शुभारंभ


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन