Muzaffarpur News24 घंटे बारिश के आसार, चार दिनों में पारा 41 तक जायेगा

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News24 घंटे बारिश के आसार, चार दिनों में पारा 41 तक जायेगा

24 घंटे बारिश के आसार, चार दिनों में पारा 41 तक जायेगा

विज्ञापन

दीपक 20,21

अगले पांच दिनों में तापमान में वृद्धि के साथ बढ़ेगी गर्मी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक उत्तर बिहार के जिलों में बारिश की संभावना जतायी है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जारी किया है कि बारिश के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

बारिश के बाद तापमान में इस वृद्धि के कारण गर्मी बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग की ओर से 11 मई तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके तहत एक दिन बाद से पछुआ चलने के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी. जिसके तहत दिन का तापमान 38-41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है.

देर रात 32.3 एमएम हुई बारिश

देर रात गरज के साथ रिमझिम बारिश हुई. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत 32.3 एमएम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया. जिसके कारण मंगलवार को दिन के तापमान में गिरावट हुई. सुबह से लेकर दोपहर तक लोगों को धूप का सामना नहीं करना पड़ा. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन