ऑटो-टेंपो में कार ने मारी ठोकर, छह सवार घायल

Updated at : 17 Feb 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो-टेंपो में कार ने मारी ठोकर, छह सवार घायल

ऑटो-टेंपो में कार ने मारी ठोकर, छह सवार घायल

विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने आधा घंटा तक कार को घेरा प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच-57 पर भोला चौक के समीप सोमवार की दोपहर एक कार ने पीछे से ऑटो-टेंपो में ठोकर मार दी, जिससे छह सवार घायल हो गये. इनमें दो लोगों की हालत गंभीर है. लोगों ने बताया कि आगे ऑटो और टेंपो चल रहा था और पीछे से तेज गति से आ रही फाॅर्चूनर कार ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी, जिससे ऑटो-टेंपो गड्ढे में जाकर गिरा़ इस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. वही कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी, जिससे कार पर सवार चार लोग घायल हो गये. सभी को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इस दौरान लोगो ने ऑटो-टेंपो चालक की गंभीर स्थिति को देखकर कार काे घेर लिया तथा इसकी सूचना 112 पुलिस टीम को दी. लेकिन आधा घंटा इंतजार के बाद जब पुलिस टीम नहीं पहुंची. उसके बाद आक्रोशित लोगों ने कार को छोड़ दिया. इस दौरान कार पर सवार लोगों ने बताया कि वे घायल को इलाज के लिए भेजे हैं. सभी का इलाज कराकर ही जाएंगे. सिक्किम से सभी लोग कार से महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन