Muzaffarpur : एंबुलेंस व मैजिक की टक्कर में दोनों के चालक जख्मी

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 11 Jul 2025 10:23 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : एंबुलेंस व मैजिक की टक्कर में दोनों के चालक जख्मी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मीनापुर रामपुरहरि थाना क्षेत्र के एनएच-77 स्थित मकसूदपुर स्कूल के पास शुक्रवार को एम्बुलेंस व मैजिक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. घटना में मैजिक चालक बुरी तरह फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने गेट तोड़कर बाहर निकाला़ पुलिस ने इलाज के लिए घायलों को भर्ती कराया़ बताया गया कि घटना में नालंदा निवासी मैजिक चालक टुनटुन कुमार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में बुरी तरह फंस गया. ग्रामीणों ने उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है. एम्बुलेंस सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही थी, जबकि मैजिक मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की ओर जा रही थी. इसी बीच मकसूदपुर स्कूल के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों गाड़ियों के चालक जख्मी हो गये. एम्बुलेंस चालक किसी निजी क्लिनिक में इलाज करा रहा है. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियाें को पुलिस ने जब्त कर लिया है़ ———————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन