ePaper

टयूशन पढ़कर लौट रहे छात्र को बोलेरो ने मारी ठोकर, एक की मौत

Updated at : 13 Jun 2024 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
bihar news

मोतीपुर-देवरिया पथ पर कथाईया थाना क्षेत्र के थतिया चौक के पास बोलेरो की ठोकर से दो छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि मोतीपुर मोतीपुर-देवरिया पथ पर कथाईया थाना क्षेत्र के थतिया चौक के पास बोलेरो की ठोकर से दो छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी दोनों छात्रों को मोतीपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से राहुल को रेफर कर दिया और संजीत को प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया. एसकेएमसीएच में डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया. मृत छात्र कथैया थाना क्षेत्र के थतिया निवासी महेन्द्र राय का पुत्र राहुल कुमार और जख्मी छात्र उसी गांव का संजीत कुमार है. घटना को लेकर परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र ट्यूशन पढ़कर लौट रहे थे. जैसे ही बोरिंग चौक के पास पहुंचे कि एक बोलेरो ने उसे ठोकर मार दी. इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय जिला पार्षद के प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है. शव का अंतिम संस्कार भी परिजनों ने कर दिया. उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन