कांटी नगर परिषद परिसर में 25 लाख की लागत से बने जिम का उद्घाटन, विधायक अजीत कुमार ने दी सौगात

Updated:
विज्ञापन

कांटी नगर परिषद परिसर में बने आधुनिक जिम का उद्घाटन करते विधायक ई. अजीत कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधि

Muzaffarpur News: कांटी नगर परिषद परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से बने आधुनिक जिम का उद्घाटन विधायक ई. अजीत कुमार ने किया. जिम शुरू होने से युवाओं, महिलाओं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों को कम शुल्क पर आधुनिक फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध होंगी. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

Muzaffarpur News: कांटी नगर परिषद परिसर में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुप्रतीक्षित जिम का मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने जिम का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. जिम शुरू होने से स्थानीय लोगों को आधुनिक फिटनेस सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी.

स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ई. अजीत कुमार ने कहा कि नगरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस जिम की शुरुआत की गई है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां और भी आधुनिक उपकरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे युवाओं, महिलाओं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों को विशेष लाभ मिलेगा.

कम शुल्क पर मिलेगी आधुनिक फिटनेस सुविधा

विधायक ने कहा कि अब लोगों को कम शुल्क पर आधुनिक उपकरणों के साथ व्यायाम करने का अवसर मिलेगा. इससे क्षेत्र के युवाओं को फिटनेस के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि जिम के संचालन से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी.

निविदा प्रक्रिया के माध्यम से होगा संचालन

नगर परिषद प्रशासन के अनुसार जिम के संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की गई है. दो वर्षों के लिए संचालन की जिम्मेदारी मनोज कुमार को सौंपी गई है. जिम के नियमित संचालन और रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है.

जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में नगर परिषद सभापति दिलीप कुमार, उपसभापति अजय कुमार गुप्ता, पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम, संतोष पासवान, संजय साह, चंदन पांडेय, अशोक चौधरी, पूर्व मुखिया राजेश पांडे, पूर्व सरपंच नीरज मिश्रा, रामनाथ गुप्ता, शंकर प्रसाद, विनय झा, योगेंद्र साह, नंदन महतो सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन