सऊदी अरब से करजा की युवती को कर रहा ब्लैकमेल, वीडियो वायरल करने की धमकी

सऊदी अरब से करजा की युवती को कर रहा ब्लैकमेल, वीडियो वायरल करने की धमकी
: महिला थाने में पीड़िता ने पांच पर दर्ज करायी प्राथमिकी
संवाददाता, मुजफ्फरपुरकरजा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को सऊदी अरब में रहने वाला आरोपी ब्लैकमेल कर रहा है. उसका आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है. आरोपी के तीन साथी जो गांव में रह रहे हैं. युवती के साथ लगातार छेड़खानी कर रहे हैं. बात नहीं मानने पर भाई को अगवा करके, हत्या करने की धमकी दे रहा है. मामले को लेकर पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गांव के पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
थाने में दर्ज प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि उसके गांव के ही रहने वाले पांच आरोपी उसको टॉर्चर कर रहे हैं. घर में घुसकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया गया है. बीते दो फरवरी की रात 10 बजे चार आरोपी उसके घर का दरवाजा पीटने लगे. जब वह गेट खोली तो आरोपी उसके साथ बदसलूकी करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा. उसका हाथ पकड़ कर घर से खींच लिया. जब वह शोर मचाने लगी तो सभी आरोपी भाग निकले. इसके बाद कागज पर गंदी- गंदी बातें लिखकर पत्थर में लपेट कर उसके घर में फेंकता है. उसके भाई को अगवा कर हत्या की धमकी दे रहा है. पांचवां आरोपी जो वर्तमान में सऊदी अरब में रहता है वह उसके मोबाइल पर कॉल करके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है. पुलिस में जाने पर जान से मारने की बात कहता है. बीते 13 फरवरी को आरोपियों ने गांव से निकलवाने की धमकी दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




