साहेबगंज में भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रतिरोध मार्च

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 02 Sep 2025 10:35 PM

विज्ञापन

साहेबगंज में भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रतिरोध मार्च

विज्ञापन

साहेबगंज. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के अपमान के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जिलाध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला. मार्च महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वैद्यनाथपुर से शुरू होकर नवल किशोर चौक, धर्मशाला चौक, ब्रजनंदन चौक और गांधी चौक होते हुए केशव चौक पहुंचा, जहां से यह वापस लौटा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सामूहिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई. प्रतिरोध मार्च में विधानसभा प्रभारी डॉ. राजकुमार साह, जिला प्रवक्ता ललित कुमार गुप्ता, मुखिया जितेंद्र भगत, वार्ड पार्षद नीरज कुमार उर्फ चुन्नू, प्रभु राउत, कृष्ण कुमार गुप्ता, सूरज कुमार, डॉ. हरेंद्र प्रसाद, मणि रौशन कुमार सिंह, मुरारी मिश्रा, निरंजन प्रसाद साह, डॉ. नरेश कुमार गुप्ता, उपेंद्र कुमार, महेश प्रसाद साह, चंदन कुमार महतो, मनोज कुमार, प्रकाश कुमार मालाकार, अनोज कुमार शाही, लखविंदर राम, उपेंद्र साह, सुरेश प्रसाद साह, मुखिया के पति विनोद सिंह, सुनील गुप्ता, लालबाबु साहु, ललन दयाल कुशवाहा, दिलीप कुमार मतवाला, अनिता देवी, अभिषेक कुमार, राजा श्रॉफ, चंदन कुमार और नीरज कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन