भाजपा ने महिलाओं को आगे बढ़ाने में कई कार्य किये

Updated:
विज्ञापन
भाजपा ने महिलाओं को आगे बढ़ाने में कई कार्य किये

BJP did a lot of work to advance women

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. प्रवासी महिला कार्यक्रम के अंतर्गत झारखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता झा ने जिला मंत्री पूनम वर्मा के आवास पर रामदयालुनगर मंडल की महिलाओं के साथ भाजपा और एनडीए सरकार की बात बताई. उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए सरकार क्या क्या कर रही है और आगे क्या करने वाली है. इसके बारे विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर जिला मंत्री पूनम वर्मा, मंडल की उपाध्यक्ष मंजू सिंह, मंडल के महामंत्री अजय चंद्रवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनालिसा, उपाध्यक्ष संगिना कुशवाहा, मंत्री अर्पणा श्रीवास्तव, नीलम झा, प्रियंका सिंह आदि मौजूद थी. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन ने की और होनेवाले एनडीए सम्मेलन में आने का न्योता दिया. धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री पूनम वर्मा ने किया. मौके पर बहुत सारी महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Gaurav

लेखक के बारे में

By Kumar Gaurav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन