Muzaffarpur : पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत

Muzaffarpur : पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन

देवरिया़ थाना क्षेत्र के बिसनपुर सरैया निवासी स्व हरेंद्र पासवान के पुत्र टुन्नी पासवान की मौत सड़क हादसे में हो गयी़ घटना के समय वह कहीं जा रहा था़ इसी दौरान उसकी बाइक पेड़ से टकरा गयी़ जानकारी के अनुसार, बिसनपुर सरैया गांव निवासी टुन्नी पासवान की मौत बिसनपुर सरैया मलंग स्थान के समीप पेड़ से टकराने के कारण हो गयी़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया़ इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार टुन्नी पासवान एक पेड़ से जाकर टकरा गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन