मुजफ्फरपुर में पिकअप वैन ने मारी टक्कर, कोचिंग जा रहे शिक्षक की मौत

Published by : Anshuman Parashar Updated At : 11 Aug 2024 4:50 PM

विज्ञापन

Bihar Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. कोचिंग जा रहे शिक्षक की बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी. घायल शिक्षक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. कोचिंग जा रहे शिक्षक की बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी. घायल शिक्षक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया. मामले में पुलिस ने पिकअप जब्त कर लिया है लेकिन चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस लगी है.

पटना AIIMS में मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. कोचिंग जा रहे शिक्षक की बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी. जिसे उसकी मौत हो गयी. मृतक शिक्षक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थानाक्षेत्र निवासी सुबोध कुमार (29) के रूप में हुई है. मृतक पेशे से शिक्षक था, बच्चों को कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था.रोज की तरह शिक्षक बच्चों को पढ़ने कोचिंग जा रहे थे. तभी देवरिया थानाक्षेत्र के साहेबगंज देवरिया रोड पर झपही देवी चौक के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार में पिकअप वैन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद घायल को एसकेएमसीएच में इलाज करने के लिए ले जाया गया, वहां से  उन्हें पटना रेफर किया गया. जहां उनकी मौत हो गयी

Also Read: मुजफ्फरपुर समेत 10 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

डेढ़ साल पहले शादी हुई थी

मौत की खबर सुन कर परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों ने बताया कि सुबोध कुमार की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी. मृतक दो भाई थे, एक भई तीन महीने पहले ही दुबई कमाने के लिए गया है. इस घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले में पुलिस ने पिकअप जब्त कर लिया है. चालक फरार हो गया है.पुलिस मामले की जांच में जुटी है, चालक की तलाश जारी है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन