Bihar News: अब वंशावली पर पार्षद के साथ तहसीलदार का भी होगा हस्ताक्षर, नगर निगम ने जारी किया फॉर्मेट
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 13 Jul 2025 2:48 PM
vanshavali certificate
Bihar News: बिहार में अब वंशावली पर पार्षद के साथ तहसीलदार का हस्ताक्षर अनिवार्य कर दिया गया है. यह नियम वंशावली प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को और अधिक मजबूत और विश्वसनीय बनाने के लिए लागू किया गया है.
देवेश कुमार/ Bihar News: मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले परिवार का वंशावली अब नये फॉर्मेट में बनेगा. पहले सिर्फ पार्षद के हस्ताक्षर से वंशावली बन जाता था. लेकिन, अब पार्षद के साथ-साथ उस वार्ड के टैक्स वसूली करने वाले तहसीलदार का भी वंशावली पर हस्ताक्षर होगा. यानी, संयुक्त हस्ताक्षर से निर्गत वंशावली ही मान्य होगा. अभी सबसे ज्यादा वंशावली का काम गरीबों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ लेने एवं जमीन सर्वे आदि में काम आ रहा है.
फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक
बीते एक सप्ताह से नगर निगम से जारी फॉर्मेट में ही पार्षदों को वंशावली बनाने को कहा गया है. यही नहीं, पार्षद व तहसीलदार जो वंशावली निर्गत करेंगे. उन्हें इसका पूरा रिकॉर्ड भी रखना होगा. इसके लिए उन्हें एक रजिस्टर ओपन करना है, जिस पर वंशावली का डिटेल अंकित कर उसका सीरियल नंबर वंशावली पर इंट्री करना होगा. नगर निगम के इस फैसले से वंशावली बनाने में होने वाले फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी. कई ऐसे मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें फर्जी तरीके से वंशावली बनवा लगाया गया है.
शपथ पत्र देना अनिवार्य, सत्यता की जांच करेंगे तहसीलदार
वंशावली बनाने से पहले जो व्यक्ति वंशावली बनवाना चाहते हैं, उन्हें शपथ पत्र देना अनिवार्य कर दिया गया है. शपथ पत्र संख्या भी वंशावली पर अंकित करना है. इसके बाद तहसीलदार उसका सत्यापन करेंगे. वंशावली के लिए शपथ पत्र जो तैयार किया गया है. इसमें तहसीलदार यह देखेंगे कि दी गयी जानकारी सही है या गलत. आसपास के लोगों से बातचीत कर पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही तहसीलदार हस्ताक्षर करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










