Bihar News: मुजफ्फरपुर से मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस खालिद तक ऐसे पहुंची, करोड़ों की लूट का खुलासा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Nov 2025 1:08 PM
Bihar News: मध्यप्रदेश के मंडला जिले में दो करोड़ से अधिक के सोना-चांदी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मुजफ्फरपुर में संयुक्त छापेमारी कर मास्टरमाइंड खालिद सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस लगातार लूटे गए आभूषणों की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है.
Bihar News: मध्यप्रदेश के मंडला जिले में हुए दो करोड़ से ज्यादा के सोना-चांदी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मध्यप्रदेश और मुजफ्फरपुर पुलिस की कार्रवाई में सदर, बरूराज और पारू थाना क्षेत्रों से तीन आरोपियों को पकड़ा गया. इनमें इस लूट का मास्टरमाइंड मो. खालिद भी शामिल है. उसके साथ शशि कुमार और कृष्णा कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने खालिद की कार और तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. लूटे गए आभूषणों की खोज के लिए टीम लगातार छापेमारी कर रही है.
कैसे हुई थी लूट की वारदात
यह घटना 20 नवंबर की शाम की है. आयुषी ज्वेलर्स के दो भाई अक्षांश और आयुष सोनी दुकान में कारोबार करते हैं. कर्मचारी बॉबी यादव रोज की तरह दुकान बंद कर सोना-चांदी के गहने बैग में लेकर कार में रखने जा रहा था. तभी कार से आए तीन बदमाश दुकान में घुसे और लूट शुरू कर दी. जब आयुष ने विरोध किया, तो अपराधियों ने उसके पैर में गोली मार दी और गहना से भरे बैग लेकर फरार हो गए.
गोली चलाने की बात स्वीकारी
पूछताछ में आरोपी कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसकी मुलाकात खालिद से हुई थी. खालिद ने बताया कि मंडला की एक ज्वेलरी दुकान में अच्छी-खासी मात्रा में सोना रहता है, जिसे लूटा जा सकता है. तीनों 17 नवंबर को खालिद की कार से कटनी, जबलपुर और इंदौर होकर मंडला पहुंचे थे. वहां उन्होंने स्थानीय बदमाशों से भी संपर्क किया. कृष्णा ने स्वीकार किया कि विरोध करने पर गोली उसी ने चलाई थी.
पुलिस ऐसे पहुंची आरोपियों तक
वारदात के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा की रिकॉर्डिंग खंगाली. इसमें दो संदिग्ध कारें दिखीं. कारों के मालिकों का पता करते-करते पुलिस मास्टरमाइंड खालिद तक पहुंची. उसकी गिरफ्तारी से बाकी दोनों आरोपी भी पकड़े गए. पुलिस के अनुसार पूरी साजिश खालिद ने रची थी. पुलिस अब लूटे गए सोना-चांदी की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दे रही है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: जमीन का नक्शा नहीं मिल रहा? बस एक मैसेज करें और पाएं अपना लैंड मैप, जानिए पूरी प्रक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










