Bihar Monsoon: बिहार में मानसून की झमाझम, अगले 48 घंटे होगी खूब बारिश, किसानों के लिए खुशखबरी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Aug 2025 8:33 PM

विज्ञापन

शहर में फैला बाढ़ का पानी

Bihar Monsoon: बिहार में मानसून के सक्रिय होने से लगातार हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. मुजफ्फरपुर में 93% धान की रोपनी पूरी हो चुकी है. मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है, जिससे कृषि को बड़ा फायदा होगा.

विज्ञापन

Bihar Monsoon: मानसून के सक्रिय होने से बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. सोमवार की कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिसने मौसम को खुशनुमा बना दिया. इस बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है. मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में 20.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है.

लगातार बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आयी है. जहां सामान्य दिनों में तापमान काफी अधिक रहता था, वहीं अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर केवल 7 डिग्री सेल्सियस रह गया है, जो मौसम के मिजाज में आए बड़े बदलाव को दर्शाता है.

सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.1 डिग्री कम) और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.9 डिग्री कम) दर्ज किया गया. हवा की गति 5.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही और इसकी दिशा पछुआ थी. दूसरी ओर जिले में अब तक 93 फीसदी धान की रोपनी हो चुकी है.

आज और कल अधिक बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि मानसून अभी 14 अगस्त तक सक्रिय रहेगा. विशेष रूप से मंगलवार और बुधवार को अधिक बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम और भी सुहावना हो जाएगा. इस पूर्वानुमान से आम जनता के साथ-साथ किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिख रही है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जिले में 1.42 लाख हेक्टेयर में हुई धान रोपनी

जिला कृषि विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अब तक जिले में 1.42 लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी हो चुकी है. जबकि इसका लक्ष्य 1.52 हेक्टेयर था, ऐसे में करीब 93 फीसदी धान रोपनी का लक्ष्य पूरा हो चुका है. इस संदर्भ में पटना विभाग को भी रिपोर्ट भेजी गयी है.

यह बारिश उन किसानों के लिए वरदान से कम नहीं है, जिन्होंने हाल ही में धान की रोपनी की है. लगातार बारिश से उनके खेतों में पर्याप्त पानी जमा हो गया है, जिससे धान की फसल को जीवनदान मिला है.

कई किसान जिन्होंने अब तक रोपनी नहीं की थी, उन्हें भी अब रोपनी का काम शुरू करने का मौका मिल गया है. यह बारिश न केवल फसलों के लिए फायदेमंद है, बल्कि मिट्टी की नमी को भी बनाए रखेगी, जिससे भविष्य में फसलों को भी फायदा होगा.

मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान ने कृषि क्षेत्र में एक नयी उम्मीद जगा दी है. किसान उम्मीद कर रहे हैं कि अगर यह बारिश इसी तरह जारी रही तो इस साल अच्छी फसल होने की पूरी संभावना है, जिससे उनकी मेहनत सफल होगी.

इसे भी पढ़ें: Live Video: पटना के बोरिंग रोड में कल्याण ज्वेलर्स लूटने आए बदमाश, देखें कर्मचारियों ने कैसे छीन ली पिस्टल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन