Bihar Elections 2025: 1 अक्टूबर तक 18 साल पूरे करने वाले भी बन सकेंगे मतदाता, जानिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Aug 2025 7:54 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 1 जुलाई या 1 अक्टूबर 2025 तक 18 वर्ष के हो चुके युवा फॉर्म 6 भरकर आवेदन कर सकते हैं. विशेष कैंपों और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: जिन युवाओं की उम्र 1 जुलाई, 2025 तक 18 साल हो चुकी है या 1 अक्टूबर, 2025 तक हो जाएगी, वे भी फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं. सभी आवश्यक फॉर्म भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार की वेबसाइटों के साथ-साथ ECINET ऐप और बीएलओ के पास भी उपलब्ध हैं. ऑनलाइन आवेदन voters.eci.gov.in पर किया जा सकता है.

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक आराधना पटनायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में फीडबैक और सुझाव लिए गए. जिला निर्वाचन पदाधिकारी और डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि 1 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है. इसके बाद, सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दो प्रकार की सूचियाँ सौंपी गई हैं.

विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक आराधना पटनायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक

प्रारूप मतदाता सूची

इसमें अब तक जोड़े गए सभी नए नाम शामिल हैं. वंचित मतदाताओं की सूची में वे लोग शामिल हैं, जिनके नाम जून 2025 में पिछली प्रक्रिया में थे, लेकिन किसी कारणवश इस बार प्रारूप में शामिल नहीं हो पाए. जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से इन सूचियों का सत्यापन करें और छूटे हुए योग्य मतदाताओं से फॉर्म भरकर जमा कराने का आग्रह करें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके.

मतदाता पहचान पत्र (EPIC) संख्या का उपयोग करके voters.eci.gov.in पर अपनी जानकारी जांच सकते हैं. किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल किया जा सकता है.

विशेष कैंप और फॉर्म भरने की प्रक्रिया

मतदाताओं की सुविधा के लिए, 2 अगस्त से 1 सितंबर तक सभी प्रखंड कार्यालयों और नगर निकायों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं. इन कैंपों में आवेदन जमा करने पर तुरंत पावती दी जा रही है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

फॉर्म भरने की प्रक्रिया इस प्रकार है

फॉर्म 6 : नया नाम जुड़वाने के लिए
फॉर्म 7: नाम हटाने के लिए
फॉर्म 8: स्थानांतरण, सुधार, विकलांगता चिन्हित करने या एपिक बदलने के लिए

इसे भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन