Bihar Crime: पोखर में तैरता मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
Bihar news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में बुद्ध पोखर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. हत्या की आशंका जताई जा रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर-21 स्थित बुद्ध पोखर में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने शव को पानी में तैरते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोखर से बाहर निकलवाया और जांच शुरू की. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को पोखर में फेंका गया है. मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है. शव की स्थिति बेहद खराब है, जिससे मौत का समय 2-3 दिन पहले का माना जा रहा है. पुलिस के अनुसार, मृतक का हाथ फैला हुआ और पैर मुड़ा हुआ था, जो पानी में डूबने की ओर इशारा करता है. हालांकि, सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगी.

72 घंटे तक रखा जाएगा शव सुरक्षित

थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. आसपास के लोगों से पूछताछ हो रही है और नजदीकी थानों को भी सूचना भेजी गई है. पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा जाएगा. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

ALSO READ: Bihar Crime: शादी की तैयारियों के बीच युवक की गला रेत कर हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काटा

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन