Bihar: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में बेटे के ससुर, साला समेत 7 नामजद, पांच अज्ञात शूटरों पर केस

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

AI फोटो

Bihar: प्राथमिकी में वैशाली जिला के बेलसर थाना के बेलवर निवासी परमानंद सिंह, पुष्पा रानी , कल्याण सिंह, आनंद, निधि कुमारी, सुप्रिया कुमारी व परमानंद सिंह के निजी चालक राम जन्म ठाकुर को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के फरदो नया पेठिया के समीप गोली मारकर हुए प्रॉपर्टी डीलर राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी (59) की हत्या में नया मोड़ आया है. मृतक के पिता 86 वर्षीय रामेश्वर चौधरी ने सदर थाने में हत्या को लेकर जो प्राथमिकी दर्ज करायी है इसमें पोता चंदन कुमार के ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा केस मैनेज करने को लेकर किये जा रहे 50 लाख नकदी, पताही में दो कट्ठा जमीन व ड्राइवर के लिए 10 धुर जमीन नहीं देने पर किराये के पांच शूटर हायर करके हत्या कराने का आरोप लगाया है.

जानें घटनाक्रम

थाने में दर्ज प्राथमिकी में रामेश्वर चौधरी ने बताया है कि उनका पुत्र राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी रोजाना की भांति मंगलवार की रात्रि नौ बजे पान खाने के लिए भगवानपुर यादव नगर गेट के पास बनारसी पान दुकान पर गए थे. वहां अपने कुछ परिचितों से सामान्य बातचीत करने के बाद रात्रि साढ़े दस बजे घर वापस लौटने के दौरान में उत्तम मीट पराठा हाउस एनएच- 102 रेवा रोड फरदो पेठिया के समीप उसके पुत्र को गोली मार दिया गया. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल अवस्था में उसके पुत्र को इलाज के लिए जूरन छपरा के एक निजी अस्पताल में ले गया. जहां डॉक्टरों ने देखते ही उनको मृत घोषित कर दिया. फिर, उसके पुत्र के शव को पताही जगन्नाथ स्थित आवास पर लाया गया. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.

प्राथमिकी में क्या

प्राथमिकी में उन्होंने आगे बताया है कि उनके पुत्र की हत्या परमानंद सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा रानी, पुत्र कल्याण सिंह, आनंद जी, निधि कुमारी, सुप्रिया कुमारी जो वैशाली जिला के बेलसर थाना के बेलवर के रहने वाले हैं. साथ ही परमानंद सिंह के निजी चालक राम जन्म ठाकुर ने एक सुनियोजित आपराधिक षडयंत्र के तहत भाड़े के पांच पेशेवर अज्ञात अपराधियों से मेरे पुत्र की गोली मारकर हत्या करवा दिया. सभी आरोपी उसके पुत्र से पताही गांव में दो कट्ठा जमीन और 50 लाख नकदी और ड्राइवर के लिए 10 धूर जमीन का डिमांड कर रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर उसके पुत्र की हत्या की गयी है. उनके परिवार के अन्य सदस्यों की भी हत्या की धमकी दी गयी है. सभी आरोपी यह मांग अपनी पुत्री जूही कुमारी की मौत वाले केस को उठाने के लिए कर रहे थे. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आगे की जांच की जा रही है.

बहू की मौत में दर्ज हुई थी दहेज हत्या की प्राथमिकी

दो नवंबर 2024 को प्रॉपर्टी डीलर राम किशोर चौधरी की बहू जुही कुमारी की मौत हो गयी थी. उसका शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला था. इस मामले में जूही के पिता वैशाली जिला के बेलसर ओपी बेलवर निवासी परमानंद सिंह ने पांच लाख रुपये दहेज में नहीं देने पर बेटी की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें राम किशोर चौधरी व उनके बैंक मैनेजर पुत्र चंदन कुमार, रौशन कुमार समेत छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया था.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम का हाल, सभी जिलों में लगातार दो दिन बारिश- ठनका और आंधी का अलर्ट

शूटरों का सुराग लगाने को दूसरे दिन भी खंगाले सीसीटीवी

डीआइयू प्रभारी लाल किशोर गुप्ता शूटरों का सुराग लगाने के लिए गुरुवार को भी दिनभर यादव नगर चौक से फरदो पेठिया तक सीसीटीवी फुटेज की जांच की है. सर्विलांस टीम भी घटनास्थल के आसपास टावर डंप किया है. फिर, थाने आकर भी थानेदार से आगे की जांच को लेकर विचार विमर्श किया है.

इसे भी पढ़ें: 329 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर में बनेगा तीन रेलवे ओवर ब्रिज, 3 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट, महाजाम से मिलेगी निजात

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन