बीबीगंज में कार का शीशा तोड़कर बैग, मोबाइल व आइपैड उड़ाया, एक को पुलिस ने उठाया
Updated at : 21 Feb 2025 1:25 AM (IST)
विज्ञापन

बीबीगंज में कार का शीशा तोड़कर बैग, मोबाइल व आइपैड उड़ाया, एक को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
-सदर थाने में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी- मोतीझील में मोबाइल फोन का लॉक तुड़वाने आया था शातिर
मुजफ्फरपुर.
सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज मोहल्ला में सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितीश भारद्वाज की कार का शीशा तोड़कर मोबाइल, आइपैड व बैग उड़ा लिया. चोरी की गयी मोबाइल व आइपैट का लॉक तोड़वाने के लिए शातिर मोतीझील के एक दुकान पर आया था. सदर पुलिस ने मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर एक मोतीझील के एक मोबाइल दुकानदार के स्टाफ को हिरासत में लिया है. उसको नगर थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है. दुकान का स्टाफ का कहना है कि लॉक तोड़वाने के लिए एक शातिर आया था. लेकिन, वह लॉक नहीं तोड़ा. पुलिस स्टाफ का बयान संदिग्ध मानकर उससे पूछताछ कर रही है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कार से उड़ाया गया बैग ब्रह्मपुरा के राहुल नगर मोहल्ला के एक गली के पास फेंका हुआ मिला है. बैग में रखा हुआ अलग- अलग बैंक का चेकबुक, कागजात रखा हुआ था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश के हुलिया के आधार पर उसको चिन्हित करने में जुटी हुई है. नितीश भारद्वाज ने बताया कि उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी. कार किे अंदर में बैग, आइपैड, मोबाइल व अन्य सामान था. जिसको बुधवार की रात कार का शीशा तोड़कर चोरी कर लिया. सदर थाने के दारोगा चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि मोतीझील में शातिर मोबाइल का लॉक तुड़वाने आया था. लेकिन, इसके बाद कुछ पता नहीं चल पाया है. दुकान के स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




