Muzaffarpur: युवती से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर चाचा के पेट में हंसिया से हमला

Updated:
विज्ञापन
Youth injured in sickle attack following dispute in Aurai Muzaffarpur

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

औराई के खेतलपुर गांव में कथित छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर हंसिया से हमला कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल युवक का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के औराई से फिरोज अख्तर की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव में कथित छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का इलाज श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार गांव के एक युवक पर पड़ोस की युवती से कथित रूप से छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया था. इस मामले की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन उससे बात करने और समझाने पहुंचे थे.

विवाद के दौरान हुआ हमला

बताया जाता है कि युवती के चाचा लोकेश पासवान आरोपी युवक से बातचीत करने पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया. आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने घास काटने वाले हंसिया से लोकेश पासवान पर हमला कर दिया. हमले में उनके पेट में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े.

एसकेएमसीएच में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया. अस्पताल में उनका उपचार जारी है. परिजनों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है.

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. स्थानीय लोग मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और घटना के सभी पहलुओं की जांच में लगी है. अधिकारियों का कहना है कि आवेदन और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन