जिले में 32 केंद्रों पर होगी अनुसेवक की परीक्षा

Author Ankit
Updated:
विज्ञापन
जिले में 32 केंद्रों पर होगी अनुसेवक की परीक्षा

जिले में 32 केंद्रों पर होगी अनुसेवक की परीक्षा

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. 11 मई को जिले के 32 केंद्रों पर बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अनुसेवक की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की गई है. सभी केंद्रों पर प्रेक्षक, मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता की तैनाती की गई है. कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा. परीक्षा दो घंटे की होगी. 12 से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा होगी. इसके लिए एक घंटा पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को कहा गया है कि वे ई.एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र भी अनिवार्य रूप से लाएंगे. किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का प्रयोग पूर्णत: वंचित किया गया है. कदाचार करते पकड़े जाने पर अगले पांच वर्ष तक के लिए प्रतिबंधित भी किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankit

लेखक के बारे में

By Ankit

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन