असिस्टेंट प्राेफेसराें के अनुभव व दिव्यांगता से संबंधित सर्टिफिकेट की होगी जांच

Updated at : 20 Feb 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
असिस्टेंट प्राेफेसराें के अनुभव व दिव्यांगता से संबंधित सर्टिफिकेट की होगी जांच

असिस्टेंट प्राेफेसराें के अनुभव व दिव्यांगता से संबंधित सर्टिफिकेट की होगी जांच

विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन

मुजफ्फरपुर.

असिस्टेंट प्राेफेसराें के अनुभव और दिव्यांगता से संबंधित सर्टिफिकेट की जांच हाेगी. इसके लिए विवि से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी जल्द ही सभी शिक्षकाें के सर्टिफिकेट की जांच करके विवि काे रिपाेर्ट देगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. राज्य के विश्वविद्यालयाें में बीएसयूएससी से कई विषयाें में असिस्टेंट प्राेफेसराें की बहाली हुई, जिसमें फर्जीवाड़ा के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे अभ्यर्थियाें का चयन हुआ है, जाे फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाए हैं. फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट पर भी नियुक्ति हुई है. एक काॅलेज में नियुक्त मूक-बधिर काेटे की शिक्षिका का पिछले दिनाें क्लास रूम में बाेलकर पढ़ाते हुए वीडियाे भी वाॅयरल हुआ है. बताया जा रहा है कि आयाेग की अनुशंसा के बाद काउंसेलिंग के दाैरान अभ्यर्थियाें के सभी डाॅक्यूमेंट्स की सही तरीके से जांच करके नियुक्ति करनी है. लेकिन, काउंसेलिंग के नाम पर केवल खानापूर्ति कर दी गयी. अब कमेटी सभी रिकाॅर्ड की जांच करके रिपाेर्ट तैयार करेगी. कुलसचिव प्राे. संजय कुमार ने बताया कि जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है. रिपाेर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

कॉलेजों ने धड़ल्ले से बांटा प्रमाण पत्र

बता दें कि ये बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयाेग की अनुशंसा पर नियुक्त हुए थे. कई विश्वविद्यालयाें में अनुभव और दिव्यांग सर्टिफिकेट फर्जी पाये जाने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयाें के कुलपति काे 20 जनवरी काे पत्र भेजकर सर्टिफिकेट की जांच कराने काे कहा था. दूसरी ओर संबद्ध काॅलेजाें ने भी धड़ल्ले से प्रमाण पत्र बांटे है. कुछ विषयाें में एक ही साथ 6 शिक्षकाें की नियुक्ति दिखा दी, ताे कुछ काॅलेज ऐसे भी हैं जाे बिना मान्यता वाले विषय का ही अनुभव प्रमाण पत्र दे दिए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन