ePaper

चतुर्थ चक्र में अमित, अभिषेक, पवन व शुभम रहे शीर्ष पर

Updated at : 22 Jun 2024 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
चतुर्थ चक्र में अमित, अभिषेक, पवन व शुभम रहे शीर्ष पर

चतुर्थ चक्र में अमित, अभिषेक, पवन व शुभम रहे शीर्ष पर

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच व युग सृजन के तत्वावधान में नयनदीप नेत्रालय में चल रहे रंजना कुमारी मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता में चार चक्रो की समाप्ति के बाद अमित रौनक, अभिषेक सोनू, पवन सिंह व शुभम कुमार चार अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे. प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सारण व खगड़िया के 72 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल व शतरंज खिलाड़ी मरियम फातिमा के बीच बाजी खेलकर हुयी. उदघाट्न सत्र में जिला शतरंज संघ के संस्थापक सदस्य प्रो आशीष कुमार, सुमन प्रसाद श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिन्हा, संजीव रंजन सोनू, राकेश कुमार सिन्हा, आभाष कुमार, प्रो अजय कुमार, संजय कुमार, समीर सम्राट उपस्थित रहे. मंच संचालन जिला शतरंज संघ के संस्थापक सचिव राजीव कुमार सिन्हा ने किया. चतुर्थ चक्र में मरियम फातिमा को सफेद मोहरों से खेलते हुए पवन सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा. चतुर्थ चक्र में अमृत रौनक (4) ने सुभाष चन्द्र सिन्हा (3) को, अभिषेक सोनू (4) ने मनीष कुमार (3) को, पवन सिंह (4) ने मरियम फातिमा (3) को , सुभाष कुमार (4) ने मो अताउल्ला खान (3) को और राजीव रंजन (3) ने अतिकेश (2) को पराजित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन