अग्निवीर बहाली के लिए अगले महीने शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jan 2025 1:24 AM
अग्निवीर बहाली के लिए अगले महीने शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
-फरवरी से मार्च तक आवेदन की प्रक्रिया, अप्रैल-मई में संभावित है ऑनलाइन परीक्षा-इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए जारी किया जायेगा शेड्यूल
-दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, शिवहर, पूर्वी व पश्चिम चंपारण व मुजफ्फरपुर जिले के अभ्यर्थी होंगे बहाली प्रक्रिया में शामिलमुजफ्फरपुर.
अग्निवीर बहाली-2025 को लेकर सेना भर्ती बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. दो चरणों में हाेने वाली बहाली को लेकर फरवरी में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. मार्च तक आवेदन का मौका दिया जायेगा. ऑनलाइन मोड में आवेदन की तिथि व पूरा शेड्यूल बाेर्ड की ओर से शीघ्र जारी किया जायेगा. सेना भर्ती बोर्ड की ओर से बताया गया है कि ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड कॉमन इंट्रेंस एग्जामिनेशन का आयोजन किया जायेगा. इसमें चयनित अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जायेगी.दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, शिवहर, पूर्वी और पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर जिले के अभ्यर्थी बहाली प्रक्रिया में शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार अप्रैल-मई में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है. वहीं इसका परिणाम जारी होने के बाद जून-जुलाई में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. बहाली को लेकर सीइइ के आयोजन से एक सप्ताह पूर्व एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा.
250 रुपये होगा ऑनलाइन आवेदन का शुल्क
अग्निवीर बहाली के लिए आवेदन में पर्सनल जानकारी, एजुकेशनल व अन्य जानकारी देने के बाद अंत में फी का भुगतान करना होगा. इसके लिए 250 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा. अग्निवीर एसकेटी, क्लर्क, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन की बहाली को लेकर यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है.ट्रेड्समैन और जीडी के लिए 10वीं अहर्ता
अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए आठवीं या 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. वहीं जीडी के लिए 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. इसमें प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होना चाहिए. यदि अभ्यर्थी ने इससे उच्च शिक्षा प्राप्त की हो तो प्रतिशत की बाध्यता नहीं होगी. वहीं क्लर्क के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए. अग्निवीर टेक्निकल के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं (पीसीएम) स्ट्रीम में उत्तीर्णता होना चाहिये. प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होना चाहिये.
पर्सनल इमेल आइडी देना अनिवार्य
अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने से पूर्व अपने सभी कागजात एकत्रित कर लें. साथ ही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन में अपना ही इमेल आइडी और मोबाइल नंबर दें. पिछली बार कई अभ्यर्थियों के आवेदन में दूसरे की इमेल आइडी दे दी गयी थी. इस कारण सत्यापन के दौरान उन्हें परेशानी हुई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










