Muzaffarpur Newsवोकेशनल पाठ्यक्रम में नामांकन प्रवेश परीक्षा की मिली स्वीकृति, अगले सप्ताह खुलेगा पोर्टल

वोकेशनल पाठ्यक्रम में नामांकन प्रवेश परीक्षा की मिली स्वीकृति, अगले सप्ताह खुलेगा पोर्टल
दो दर्जन से अधिक कोर्स के लिए पहली बार केंद्रीकृत नामांकन की व्यवस्था
एक घंटे की होगी प्रवेश परीक्षा, प्रश्नपत्र के पैटर्न पर शीघ्र लिया जायेगा निर्णयवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी. इसको लेकर कुलपति ने स्वीकृति दे दी है. इसके बाद केंद्रीकृत आवेदन के लिए अगले सप्ताह से पोर्टल खुलने की उम्मीद है. प्रवेश परीक्षा एक घंटे की होगी. प्रश्नों की संख्या व पैटर्न को लेकर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा. इंटर स्तरीय प्रश्न प्रवेश परीक्षा में पूछे जायेंगे. इसका रिजल्ट जारी होने के बाद मेधा सूची जारी होगी. आवंटित कॉलेज में विद्यार्थियों को दाखिला लेना होगा. विवि की ओर से बताया गया कि अपने ही जिले के कॉलेजों का विद्यार्थी चयन कर सकेंगे. अधिकतम तीन विकल्प चुनने का मौका दिया जायेगा.अगले सप्ताह खुल जायेगा पोर्टल
सीसीडीसी डॉ मधु सिंह ने बताया कि पहली बार केंद्रीकृत आवेदन लेने और प्रवेश परीक्षा के आयोजन का प्रस्ताव तैयार कर वीसी को भेजा गया था. उन्होंने इसको लेकर मंजूरी दे दी है. अब परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों की संख्या से लेकर जिन कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स संचालित हो रहे हैं. उनकी सूची तैयार कर पोर्टल खोलने की दिशा में कार्य हो रहा है. उम्मीद है कि अगले सप्ताह पोर्टल खुल जायेगा.दो दर्जन से अधिक में वोकेशनल कोर्स
विवि से जुड़े दो दर्जन से अधिक कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स का संचालन किया जा रहा है. दो दर्जन से अधिक कोर्स को सरकार से मान्यता मिली हुई है. करीब पांच हजार छात्र-छात्राओं का नामांकन इन कोर्स में होता है. रोजगारपरक कोर्स होने से वोकेशनल कोर्स के प्रति विद्यार्थियोें का रूझान है. अबतक अलग-अलग कॉलेज कोर्सवार नामांकन की प्रक्रिया करते थे, लेकिन इसबार विवि ने अपने स्तर से ही केंद्रीकृत आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है. विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन करेंगे. विवि से बताया गया कि जून में प्रवेश परीक्षा ली जायेगी. ये वोकेशनल काेर्स हैं संचालित :पीजीडीसीए, पीजीडीएचजेएमसी, पीजीडीवाईएस, पीजीडी इन बीलिस, पीजीडी क्रिमिनोलॉजी, बीसीए, बीबीए, सीएनडी, इंडस्ट्रियल माइक्रोबॉयोलॉजी, इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री, बाॅयोटेक्नोलॉजी, फिश एंड फिसरीज, बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, एडवरटाइजिंग सेल्स एंड प्रमोशन मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट इन कम्प्यूटिंग, एमलिश, एमजेएमसी, डिग्री कोर्स इन ह्युमन राइट्स, पीजीडी इन क्लिनिकल साइकोलॉजी, एमए इन वीमेन स्टडीज, एमएससी फिश एंड फिसरीज, एमबीए, एमसीए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




