Aaj Ka Darshan: गरीबनाथ मंदिर में बाबा का भव्य शृंगार, उमड़े भक्त

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Darshan

गेंदा, गुलाब और बलपत्र से सजे बाबा

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध गरीबनाथ मंदिर में शुक्रवार 5 जून को बाबा का विशेष शृंगार और महाआरती की गई. जानें बाबा के दर्शन और गर्भगृह के कपाट बंद होने का पूरा समय.

विज्ञापन

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक गरीबनाथ मंदिर में शुक्रवार, 5 जून 2026 को सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह के समय बाबा गरीबनाथ की विशेष षोड्शोपचार पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा.


गेंदा, गुलाब और बेलपत्र से हुआ बाबा गरीबनाथ का भव्य शृंगार

शुक्रवार की अहले सुबह बाबा गरीबनाथ का गेंदा, गुलाब के फूलों और बेलपत्र से अलौकिक शृंगार किया गया. मंदिर के सेवइत परिवार के पंडित बैजू पाठक ने मुख्य मंगला आरती संपन्न की. इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने ताली कीर्तन के साथ बाबा की भक्तिमय आराधना की.

आरती के संपन्न होते ही भक्तों द्वारा जलाभिषेक की शुरुआत की गई. घंटों की सुमधुर ध्वनि और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया. सुबह के समय बाबा के दरबार में सत्यनारायण पूजा कराने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, वहीं कई परिवारों ने बाबा का विशेष रुद्राभिषेक भी किया.


जानें दोपहर और शाम को गर्भगृह के कपाट खुलने और बंद होने का समय

बाबा गरीबनाथ मंदिर में शुक्रवार को दर्शन और पूजा का दैनिक शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:

  • दोपहर की आरती और शयन: दोपहर के समय मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक द्वारा विशेष पूजा और आरती की जाएगी. इसके ठीक बाद बाबा के शयन के लिए गर्भगृह का कपाट बंद कर दिया जाएगा.
  • शाम को कपाट खुलना: दोपहर के विश्राम के बाद शाम ठीक 4:00 बजे गर्भगृह का कपाट दोबारा भक्तों के लिए खोला जाएगा.
  • संध्या दर्शन: कपाट खुलने के बाद से ही बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगेगी. भक्त रात 9:00 बजे तक बाबा गरीबनाथ के दर्शन और पूजन कर सकेंगे.
  • प्रधान आरती: रात 9:00 बजे दर्शन की अवधि समाप्त होने के बाद प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक द्वारा बाबा की मुख्य प्रधान आरती की जाएगी. इसके पश्चात गर्भ गृह का कपाट बंद कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- जब ICU में मौत बनकर फैला धुआं, तब 95 साल की ‘नायिका’ राधा देवी ने कैसे बचाई दर्जनों जानें?

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन