मुर्गी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या
Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 22 Aug 2025 10:31 PM
मुर्गी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या
:: रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोईली गांव की घटना, पत्नी ने साजिश के तहत हत्या का लगाया आरोप, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा एसकेएमसीएच, प्लाइ मिल में मजदूरी करता था संजय प्रतिनिधि, मीनापुररामपुरहरि थाना क्षेत्र के कोइली गांव के वार्ड संख्या -4 स्थित लीची गाछी से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया. समझा जाता है कि मुर्गी चोरी के कथित आरोप में उक्त युवक की पीट-पीट कर हत्या की गयी है. शव की पहचान महेश सहनी के 38 वर्षीय पुत्र संजय सहनी के रूप में हुई है. संजय प्लाई मिल में मजदूरी करता था. लीची गाछी में एक मुर्गा फॉर्म है. मुर्गा फॉर्म के सटे लीची के पेड़ में नायलॉन के मोटा रस्सी से संजय का शरीर बंधा हुआ था. बगल में खून लगी लाठी भी थी. पत्नी पार्वती देवी का कहना है कि साजिश के तहत उनके पति की हत्या की गयी है. उसने कहा कि मुर्गा फॉर्म वाले ने हमारे पति को खिला-पिला कर रस्सी से पेड़ में बांध कर लाठी से मारकर हत्या कर दी है. मुर्गी चोरी का आरोप बिल्कुल गलत है. गलत तरीके से उनके हाथ में मुर्गा पकड़ा कर चोरी का आरोप लगाया जा रहा है. वहीं मृतक की मां का कहना है कि रमेश सहनी, अनिल सहनी राजा सहनी से लड़की भगाने के आरोप में पूर्व से विवाद चल रहा है. इसी रंजिश में हमारे बेटे की हत्या कर दी है. सूचना पर पहुंची रामपुरहरि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक संजय सहनी को एक पुत्री नीतू (13 वर्ष) व पुत्र सूरज (6 वर्ष) हैं. थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह का कहना है कि मामला हत्या का है. परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही असलियत का पता चलेगा. अभी तक मृतक के पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










