Muzaffarpur : पीपा पुल से गिरकर नदी में डूबा युवक, लापता

Muzaffarpur : पीपा पुल से गिरकर नदी में डूबा युवक, लापता
प्रतिनिधि, कटरा थाना क्षेत्र के गंगेया स्थित बागमती नदी पर निर्मित पीपा पुल से गिरकर गंगेया निवासी योगेन्द्र मांझी के 22 वर्षीय पुत्र श्रवण मांझी नदी में डूब गया़ एसडीआरएफ की टीम भी शाम तक उसकी खोज नहीं कर पायी़ घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़ समाजसेवी राजेश राय ने बताया कि श्रवण मांझी सुबह सात बजे नवादा चौक से अपने घर आ रहा. इस दौरान पीपा पुल से आने के क्रम में पैर फिसल गया, जिससे नदी में गिर कर तेज धारा में गुम हो गया. लोगों द्वारा खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला. इसकी सूचना पुलिस व कटरा सीओ को दी गयी. सीओ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और एसडीआरएफ की टीम बुलाकर खोजबीन शुरू करायी. बावजूद युवक का पता नहीं चला. सीओ ने कहा कि अब मंगलवार की सुबह खोजबीन की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




