Muzaffarpur : दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 09 Jul 2025 10:06 PM
Muzaffarpur : दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
प्रतिनिधि, मुशहरी मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर बीएड कॉलेज मोड़ के पास बुधवार की शाम दो बाइक की हुई टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में मुशहरी पीएचसी में ले गये, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे को गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. मृतक की पहचान मुशहरी थाना क्षेत्र के बुद्धनगरा निवासी 25 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. दूसरे घायल का नाम-पता नहीं चल पाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










