पारिवारिक विवाद में महिला पहुंची जान देने, ट्रैफिक पुलिस ने बचाया

Published by : CHANDAN Updated At : 04 Jun 2025 10:10 PM

विज्ञापन

A woman was about to commit suicide

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर पारिवारिक विवाद में एक महिला जान देने के लिए अखाड़ाघाट पुल पर पहुंच गयी. वह पुल से कूदने के लिए रेलिंग पर चढ़ ही रही थी कि ट्रैफिक पुलिस ने उसका दोनों हाथ पकड़ लिया. उसको बचा कर सिकंदरपुर थाने लाया. वहां, करीब एक घंटे तक पुलिस ने महिला को समझाया. फिर, उसके परिवार के सदस्यों को बुलाकर उसके साथ घर भेज दिया. महिला सिकंदरपुर के पास के ही एक मोहल्ले की रहने वाली थी. घटना को लेकर बताया जा रहा था कि महिला का पति नशेड़ी है. वह दूसरे के घर में चौका- बर्तन करके अपने परिवार का खर्च चलाती है. इसके बाद भी उसका पति हमेशा मारपीट करता रहता है. उसके कैरेक्टर पर शक करता है. उसको बेरहमी से पीटता है. इसी से आहत होकर वह जान देने के लिए अखाड़ाघाट पुल पर पहुंची थी. ट्रैफिक जवान जब महिला को पकड़ कर लाया तो वह जोर- जोर से रो रही थी. वह कह रही थी कि जीने की इच्छा खत्म हो रही है. इस वजह से जान देने जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन