पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक से लगा धक्का, मौत

Updated at : 18 May 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक से लगा धक्का, मौत

बोचहां थाना क्षेत्र के शर्फुद्दीनपुर में शनिवार को एक बाइक सवार ने पैदल यात्री को धक्का मार दिया, जिसमें पैदल यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के शर्फुद्दीनपुर में शनिवार को एक बाइक सवार ने पैदल यात्री को धक्का मार दिया, जिसमें पैदल यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग निवासी हरेंद्र महतो के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि व्यक्ति पैदल सब्जी मंडी की ओर जा रहा था. तभी गायघाट की ओर से आ रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बाइक के धक्के से पैदल यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन