लीची के लिए जंक्शन पर बनेगा बुकिंग केंद्र

लीची के लिए जंक्शन पर बनेगा बुकिंग केंद्र
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के किसानों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे स्टेशन पर विशेष रूप से लीची की बुकिंग के लिए समर्पित परिसर का निर्माण कर रहा है. गुरुवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू हो गया. पुराने व जर्जर भवनों को तोड़कर इस नये बुकिंग केंद्र को सीधे सदर अस्पताल रोड से जोड़ा जायेगा. इससे लीची की खेप को सीधे वाहनों तक पहुंचाने में आसानी होगी. यह बुकिंग केंद्र दो शिफ्टों में संचालित होगा, जिससे किसानों को अपनी उपज बुक करने में सुविधा मिलेगी.उम्मीद है कि 15 मई के बाद से मुजफ्फरपुर स्टेशन से सीधे वेजिटेबल पार्सल (वीपी) वैन के माध्यम से मुंबई के लिए लीची की खेप भेजी जायेगी. प्रत्येक वीपी वैन में लगभग 24 टन लीची ले जाने की क्षमता होगी. इस बीच, गुरुवार को जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन एक्सप्रेस की एलएसआर बोगी से मुंबई के लिए लीची की पहली खेप रवाना की गयी. दामोदरपुर के बैरिया बगीचा के लीची किसान मो आदिल, मो जुनैद व मो रेयाज ने लगभग एक क्विंटल शाही लीची मुंबई भेजी है. दूसरी ओर, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसएलआर बोगी से दिल्ली के लिए लगातार लीची की छोटी-छोटी खेपें भेजी जा रही हैं. रेलवे के इस कदम से स्थानीय लीची किसानों को अपनी उपज को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी.
==================उत्तर बिहार को एक और अमृत भारत मिलेगी
मुजफ्फरपुर
. उत्तर बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस जल्द मिलेगी. गुरुवार को सहरसा से पंजाब के फिरोजपुर के लिए एक रैक वाया मुजफ्फरपुर होकर गुजरी. बता दें कि उत्तर बिहार के दरभंगा से आनंद विहार के बीच पहली अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हुआ था. 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










