मुजफ्फरपुर में पैसेंजर ट्रेन से टकरायी जेसीबी

Updated at : 15 May 2017 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में पैसेंजर ट्रेन से टकरायी जेसीबी

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से सीतामढ़ी को जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन भीषण दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बची है. जानकारी के मुताबिक 75208 मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी डेमू ट्रेन जैसे ही मुजफ्फरपुर स्टेशन से आगे बढ़ी, उसके बाद दामोदर पुर सदातपुर रेलवे गुमटी के पास ट्रेन से जेसीबी मशीन का अगला भाग […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से सीतामढ़ी को जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन भीषण दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बची है. जानकारी के मुताबिक 75208 मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी डेमू ट्रेन जैसे ही मुजफ्फरपुर स्टेशन से आगे बढ़ी, उसके बाद दामोदर पुर सदातपुर रेलवे गुमटी के पास ट्रेन से जेसीबी मशीन का अगला भाग टकरा गया. घटना में जोरदार आवाज हुई और ट्रेन के ड्राइवर के केबिन का सीसा टूट गया.

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. बाद में किसी तरह रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को दस मिनट बाद वहां से रवाना किया. गौरतलब हो कि रविवार को ठीक इसी जगह पर एक मोटरसाइकिल डेमू ट्रेन की इंजन में फंस जाने की वजह से घंटों यातायात बाधित रहा था. घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें-
बड़ा हादसा टला : मुजफ्फरपुर में बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बची वैशाली एक्सप्रेस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन