बिहार : मुजफ्फरपुर में पहली कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, हत्या

मुजफ्फरपुर : बिहारके मुजफ्फरपुरमें अहियापुर थाने के एक गांव में बुधवार की सुबह लीची के बागीचे में एक बच्ची का शव मिला है. शव मिलने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. इसकी सूचना अहियापुर थानाध्यक्ष को दी गयी. थानाध्यक्ष विजय कुमार व दारोगा रवींद्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. […]
मुजफ्फरपुर : बिहारके मुजफ्फरपुरमें अहियापुर थाने के एक गांव में बुधवार की सुबह लीची के बागीचे में एक बच्ची का शव मिला है. शव मिलने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. इसकी सूचना अहियापुर थानाध्यक्ष को दी गयी. थानाध्यक्ष विजय कुमार व दारोगा रवींद्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच ले गये. मामले बच्ची के पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर जीवन-यापन करता है. मंगलवार की रात करीब 10 बजे गांव के ही संजय भगत व लाला मियां उर्फ यासीन उसके घर पर आये थे. कुछ देर बाद छोटी पुत्री घर में नहीं थी. इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली. इसके बाद वह पत्नी के साथ आरोपित के घर पुत्री को खोजने गया, तो आरोपित घर पर नहीं थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




