VIDEO : मुजफ्फरपुर में ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पीट पीटकर मार डाला

Updated at : 10 Feb 2017 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : मुजफ्फरपुर में ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पीट पीटकर मार डाला

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में लुटेरों से आजिज आकर आज खुद ही कानून को हाथ में ले लिया. प्रशासनिक विफलता और लापरवाही से परेशान लोगों ने आये दिन हो रही लूटपाट की घटनाओं से निजात पाने के लिये स्वयं ही ऑन द स्पॉट फैसला कर दिया. जानकारी के मुताबिक जिले के कटरा थाना […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में लुटेरों से आजिज आकर आज खुद ही कानून को हाथ में ले लिया. प्रशासनिक विफलता और लापरवाही से परेशान लोगों ने आये दिन हो रही लूटपाट की घटनाओं से निजात पाने के लिये स्वयं ही ऑन द स्पॉट फैसला कर दिया. जानकारी के मुताबिक जिले के कटरा थाना क्षेत्र के कटाई गांव के बाजार से लौट रही महिला से दो लुटेरों ने पैसे लूट लिये और भागने लगे. महिला द्वारा हल्ला मचाये जाने के बाद ग्रामीणों ने लुटेरों का पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर उन्हें पकड़ लिया. उसके बाद फिर क्या था. ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटायी की और पीट-पीट कर मार डाला.

उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लुटेरों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. लोग महिला की बहादुरी की प्रशंसा कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर पुलिस लुटेरों की पहचान करने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन