बिहार में बच्चों की रहस्यमय मौत में बड़ा खुलासा, AES का कारण है लीची

मुजफ्फरपुर : जिले में हर वर्ष गर्मी के मौसम में बच्चों पर कहर बरपाने वाली बीमारी एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम का कारण दुनिया के विशेषज्ञों ने लीची को माना है. विशेषज्ञों की यह रिपोर्ट 30 जनवरी को अमेरिका की प्रतिष्ठित हेल्थ जर्नल द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित हुई है. इसमें बीमारी का कारण लीची में […]
मुजफ्फरपुर : जिले में हर वर्ष गर्मी के मौसम में बच्चों पर कहर बरपाने वाली बीमारी एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम का कारण दुनिया के विशेषज्ञों ने लीची को माना है. विशेषज्ञों की यह रिपोर्ट 30 जनवरी को अमेरिका की प्रतिष्ठित हेल्थ जर्नल द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित हुई है. इसमें बीमारी का कारण लीची में पाया जाने वाला टॉक्सिन एमसीपीजी माना गया है. नेशनल सेंटर फाॅर डिजीज कंट्रोल व अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने संयुक्त रूप से 2014 में यहां आकर बीमार बच्चों की जांच की थी. गर्मी के मौसम में दोनों सेंटर के विशेषज्ञों ने करीब 15 दिन तक यहां रह कर बीमार बच्चों की विभिन्न प्रकार की जांच की थी, जिसमें बच्चों के ब्लड, यूरिन, सीएसएफ व ब्रेन की जांच अमेरिकी विशेषज्ञों की देखरेख में हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




