मुजफ्फरपुर : बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली, 6 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को नक्सलियों से संबंधित गिरफ्तारी में यह सफलता हाथ लगी है. बताया जा रहा है कि पुलिस की विशेष टीम ने छह हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार कर किसी बड़ी नक्सली घटना को टालने […]
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को नक्सलियों से संबंधित गिरफ्तारी में यह सफलता हाथ लगी है. बताया जा रहा है कि पुलिस की विशेष टीम ने छह हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार कर किसी बड़ी नक्सली घटना को टालने का काम किया है. पुलिस सूत्रों की माने तो सभी नक्सली हार्डकोर से संबंध रखते हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. जिले के पारु के कर्णपुर भटौलिया गांव से इन नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है.
जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर एसपी राणा ब्रजेश के नेतृत्व में एक टीम ने पारु के इलाके में धावा बोला. पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिये नक्सली बैठक कर रहे हैं. उसके बाद पुलिस की एक टीम ने उस स्थान पर छापेमारी की. जहां पुलिस को दो देशी पिस्तौल, 21 कारतूस, 6 डेटोनेटर और दो बाइक मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. नक्सलियों ने हाल में हुए इट्ट भट्ठा कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस की माने तो इनकी गिरफ्तारी से उत्तर बिहार में होने वाले नक्सली घटनाओं में कमी आने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




