रेलवे काउंटरों से खेल, चार करोड़ का कालाधन किया गया सफेद!

मुजफ्फरपुर : बिहार में रेलवे की जांच एजेंसियों के साथ इनकम टैक्स की टीम गोपनीय तरीके से यूटीएस व पीआरएस (रिजर्वेशन) काउंटरों से नोटबंदी के बाद अब तक बैंकों में जमा हुए नोटों की डिटेल खंगाल रही है. इस दौरान 30 दिनों में लगभग चार करोड़ के पुराने नोटों को बदले जाने की बात सामने […]
मुजफ्फरपुर : बिहार में रेलवे की जांच एजेंसियों के साथ इनकम टैक्स की टीम गोपनीय तरीके से यूटीएस व पीआरएस (रिजर्वेशन) काउंटरों से नोटबंदी के बाद अब तक बैंकों में जमा हुए नोटों की डिटेल खंगाल रही है. इस दौरान 30 दिनों में लगभग चार करोड़ के पुराने नोटों को बदले जाने की बात सामने आ रही है. इसे कालाधन माना जा रहा है, जिसे काउंटरों के जरिये सफेद किया गया है. सूत्र बताते हैं कि जांच टीम को इससे संबंधित पुख्ता सबूत हाथ लग गयी है.
इसमें यूटीएस व पीआरएस के आधा दर्जनकर्मियों के साथ रेलवे व प्रशासन के कई बड़े अधिकारी जांच एजेंसियां के रडार पर है. हालांकि, यूटीएस प्रभारी का कहना है कि उनसे इस संबंध में अब तक कोई पूछताछ नहीं की गयी है, लेकिन नौ दिसंबर की आधी रात से पुराने नोट लेने की बंद हुई प्रक्रिया के बाद विभाग की तरफ से सभी कर्मियों के आधार नंबर लिये गये हैं.
काउंटर पर आया खुदरा, बैंक में जमा हुए 1000-500 के पुराने रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










