रिमांड होम के बच्चों में फैली चर्म रोग की बीमारी, 77 बच्चे पीड़ित

मुजफ्फरपुर : बालगृह में स्वच्छता की कलई खुल गयी है. साफ-सफाई की हालत यह है कि यहां के दस बच्चों को चर्म रोग हो गया है. इन बच्चों को चर्म रोग से छुटकारा नहीं मिल रहा है. इन बच्चों को सदर अस्पताल में ले जाकर दिखाया गया था, लेकिन दवाओं से उनका मर्ज ठीक नहीं […]
मुजफ्फरपुर : बालगृह में स्वच्छता की कलई खुल गयी है. साफ-सफाई की हालत यह है कि यहां के दस बच्चों को चर्म रोग हो गया है. इन बच्चों को चर्म रोग से छुटकारा नहीं मिल रहा है. इन बच्चों को सदर अस्पताल में ले जाकर दिखाया गया था, लेकिन दवाओं से उनका मर्ज ठीक नहीं हुआ. इसके आगे कोई खास पहल नहीं हुई है. अब परेशानी की बात है कि इन बच्चों के चर्म रोग से पीड़ित होने के कारण यहां रह रहे 77 बच्चों में अन्य को भी इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ गया है. बच्चों को सामूहिक रूप से रखने व उनके कपड़े, तौलिये व साबुन की अलग व्यवस्था नहीं होने से दूसरे भी चर्म रोग की चपेट में आ सकते हैं. सोमवार को इन बच्चों को धूप में सुला कर दवाएं लगायी गयीं. बच्चों का कहना था कि काफी दिनों से शरीर में फुंसी है, उसमें खारिश होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




