दुधमुंहे बच्चे की मां को अगवा कर किया रेप, बनाया MMS

Updated:
विज्ञापन
दुधमुंहे बच्चे की मां को अगवा कर किया रेप, बनाया MMS

मुजफ्फरपुर : जिले के करजा इलाके में एक दुधमुंहे बच्चे की मां का अपहरण कर लगातार कई दिनों तक उसके साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक करजा इलाके की रहने वाली पीड़िता अपने बच्चे के साथ घर जा रही थी, इसी दौरान आरोपित सोनू ने उसका अ���हरण कर लिया […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिले के करजा इलाके में एक दुधमुंहे बच्चे की मां का अपहरण कर लगातार कई दिनों तक उसके साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक करजा इलाके की रहने वाली पीड़िता अपने बच्चे के साथ घर जा रही थी, इसी दौरान आरोपित सोनू ने उसका अपहरण कर लिया और उसका लगातार रेप किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पीड़िता को अपने संरक्षण में अल्पावास गृह भेज दिया है वहीं वरीय अधिकारियों ने आरोपित की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिये हैं.

पीड़िता के मुताबिक वह काफी संघर्ष के बाद आरोपी के चंगूल से फरार हुई और गांव वालों को इसकी जानकारी दी. गांव में इस बात को लेकर हंगामा हुआ और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर एफआइआर दर्ज किया. इस दौरान पीड़िता का पति, जो नोएडा उत्तर प्रदेश में मजदूरी करता है, वह लौट आया है. पीड़िता ने सिटी एसपी को बताया है कि घटना के बाद वह शिकायत के लिए करजा थाना गयी थी लेकिन पुलिस ने शिकायत लेने से इनकार कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन