ePaper

बिहार : मुजफ्फरपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी हत्या की धमकी

Updated at : 11 Aug 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मुजफ्फरपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी हत्या की धमकी

– घर से उठा कर सरेह में किया दुष्कर्म – एक नामजद व तीन अज्ञात को बनाया आरोपित – पहले पंचायत में मामले को सुलझाने का हुआ प्रयास – पंचायत से फैसला नहीं मिलने पर पीडि़ता पहुंची पुलिस के पास – पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की – चार अगस्त की […]

विज्ञापन

– घर से उठा कर सरेह में किया दुष्कर्म

– एक नामजद व तीन अज्ञात को बनाया आरोपित
– पहले पंचायत में मामले को सुलझाने का हुआ प्रयास
– पंचायत से फैसला नहीं मिलने पर पीडि़ता पहुंची पुलिस के पास
– पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की
– चार अगस्त की रात हुई थी महिला के साथ घटना

औराई : बिहारमेंमुजफ्फरपुर के औराई में अतरार गांव निवासी एक महिला ने बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत थाने पहुंचकर की. इसमें गांव के ही तपेश्वर साह सहित तीन अज्ञात को आरोपित किया है. घटना चार अगस्त की बतायी गयी है. पंचायत स्तर पर मामला को सलटाने का प्रयास चल रहा था, लेकिन वहां फैसला नहीं होने के कारण महिला ने पुलिस में शिकायत की.

पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि चार अगस्त की रात तपेश्वर के साथ तीन अन्य ने उसे घर से उठा लिया. इसके बाद सरेह में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. घर पहुंचकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी, लेकिन तपेश्वर ने मुंह बंद रखने की धमकी दी. कहा कि मुंह खोलने पर हत्या कर देंगे. इसके बाद सामाजिक स्तर पर पंचायत हुई, लेकिन वहां उसके साथ इंसाफ नहीं हुआ, तब वह पति के साथ थाने पहुंची. थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया की मामले की गंभीरता को देखते हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.
निर्वस्त्र कर महिला को पीटा

औराई : बभनगांव पंचायत के अभिमानपुर गांव निवासी एक महिला ने ग्रामीण रामकुमार राय व लालू राय पर निर्वस्त्र कर मारपीटका आरोप लगाया है. इसको लेकर थाने में शिकायत की है. थाने में दिये आवेदन में महिला ने कहा है कि एक सप्ताह पूर्व उसका बेटा योजना बांध पर बकरी चरा रहा था. वहां किसी बात पर आरोपितों से उसका विवाद हुआ. वह बीच-बचाव करने गयी, तो आरोपितों ने निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की. इसको लेकर गांव में पंचायत हुई, लेकिन कोई पंचों की ओर से कोई फैसला नहीं हुआ, जिसके बाद वो पुलिस में आयी है. दारोगा आरएन शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपितों को जल्द पकड़ लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन