83 छात्राओं का अच्छी कंपनी में मिली नौकरी

Updated at : 20 Feb 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
83 छात्राओं का अच्छी कंपनी में मिली नौकरी

83 छात्राओं का अच्छी कंपनी में मिली नौकरी

विज्ञापन

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में कैंपस प्लेसमेंट

इलेक्ट्रॉनिक बेस्ड व टायर बनाने वाली कंपनी आयी

मुजफ्फरपुर.

बेला स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में जॉब फेयर लगा. इसमें दो ब्रांडेड कंपनियां शामिल थीं. जिसमें एक मूल रूप से इलेक्ट्रॉनिक बेस्ड कंपनी थी. जिसका मुख्य उत्पाद एअरकंडीशनर, प्रोजेक्टर, टीबी, रिकॉर्डिग मीडिया आदि हैं. दूसरा टायरों का उत्पादन करने वाली कंपनी थी. इस जॉब फेयर में संस्थान के करीब 170 छात्राएं शामिल हुईं. जिनके बीच कंपनी की ओर से दो परीक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें जांच के बाद संस्थान की 30 छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक बेस्ड कंपनी व 53 छात्राओं को टायर बनाने वाली ब्रांडेड कंपनी के लिए अंतिम रूप से चयन किया गया है. कुल 83 छात्राएं चिह्नित हुईं. फाइनल सेमेस्टर परीक्षा के बाद चयनित छात्राओं को राजस्थान व गुजरात के प्लांट में पदस्थापित किया जायेगा. इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य, डॉ वरूण राय के साथ कंपनियों के प्रतिनिधि सुमित प्रकाश, साक्षी सिंह, आंचल त्रिपाठी, अर्पित खड़े संस्थान के डॉ विनीत, प्रो सौरव आनंद, प्रो रागिनी व प्रो उज्ज्वल पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन