बिहार : मुजफ्फरपुर में बम बनाने के दौरान हुआ विस्फोट, एक घायल

Updated at : 09 Mar 2016 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मुजफ्फरपुर में बम बनाने के दौरान हुआ विस्फोट, एक घायल

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुरजिलेके ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्रस्थितसोडा गोदाम रोड के पास एक घर में बम फटने सेअफरा तफरीमचगयी. बम विस्फोट की इस घटनामें एक युवक गंभीर रूप सेघायल हो गया.जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है. वहीं, बम विस्फोट के बाद एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया. जानकारी के […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुरजिलेके ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्रस्थितसोडा गोदाम रोड के पास एक घर में बम फटने सेअफरा तफरीमचगयी. बम विस्फोट की इस घटनामें एक युवक गंभीर रूप सेघायल हो गया.जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है. वहीं, बम विस्फोट के बाद एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया.

जानकारी के मुताबिक घायल युवक बेतिया जिले का रहने वाला है.जबकि फरार युवक पिछले छह साल से किराये का मकान लेकर सोडा गोदाम गली में रह रहा था.मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे और मकान के अन्य हिस्से की तालाशी ली. घर में और बम होने की आशंका पर बम स्क्वायड की टीम को बुलाकर छानबीन की जा रही है.

आशंका है कि अपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए बम बनाया जा रहा था. इसी दौरान यह हादसा हो गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार युवक की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन